फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train news

59 दिन बाद 29 जून से दौड़ेंगी अनारक्षित ट्रेनें

Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
train news
पीलीभीत। कोरोना संकट काल में थमे पैसेंजर ट्रेनों के पहिये 29 जून से पटरियों पर दौड़ेंगे। इसको लेकर अधिसूचना 22 जून को जारी कर दी गई थी। समय सारिणी का इंतजार था। इज्जतनगर मंडल ने पुरानी ही समय सारिणी से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 29 जून को सुबह 07:15 बजे टनकपुर के लिए और 15:05 बजे बरेली सिटी के लिए 59 दिन बाद अनारक्षित ट्रेनें रवाना होंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए 30 अप्रैल को दोनों अनारक्षित ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। अब कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद रेलवे बोर्ड ने दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों के संचालन को अनुमति दे दी है। इसकी अधिसूचना 22 जून को जारी कर दी गई, मगर समय सारिणी में बदलाव होने की बात कही जा रही थी। अब इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने पुरानी ही समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे 29 जून को सुबह 07:15 बजे पहली ट्रेन टनकपुर के लिए रवाना होगी। जबकि दोपहर बाद 15:05 बजे बरेली सिटी के लिए ट्रेन रवाना की जाएगी। इसको लेकर स्टेशन पर तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

समय सारिणी
ट्रेन संख्या स्टेशन जाने का समय
05341 पीलीभीत से टनकपुर 07:15
05340 पीलीभीत से बरेली 15:05
ट्रेन संख्या स्टेशन आने का समय
05339 बरेली सिटी से पीलीभीत 16:30
05342 टनकपुर से पीलीभीत 14:00
एक्सप्रेस स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन 29 जून से शुरू किया जाएगा। दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन पुराने समय के अनुसार ही होगा। समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed