{"_id":"5900ccb74f1c1b9e65c0e26f","slug":"trafficking-of-trees-on-assam-highway-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात ठप, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात ठप, महिला घायल
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पेड़ िगगिरने से यातायात ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक तेज हवाओं के चलते ही असम हाईवे पर रामलीला मोड़ के पास लगा पीपल का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आकर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच सड़क पर पेड़ गिरा होने से यातायात बाधित रहा।
पूरनपुर रोड पर रामलीला मोड़ के पास पीपल का पेड़ काफी समय से गिरताऊ हालत में था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे हवा चलते ही पेड़ टूटकर हाईवे पर गिर गया। इससे पूरनपुर की ओर से आ रही बाइक सवार महिला पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गई। अन्य दो युवकों को मामूली चोटें आईं। इधर हाईवे पर बीच सड़क पेड़ गिरा होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इसकी सूचना मिलने पर आसाम चौकी प्रभारी मनोज यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को गौहनिया चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि जिस अस्पताल में महिला को भर्ती कराने की बात पुलिस ने कही। वहां के कर्मचारी महिला के वहां होने से अनभिज्ञता जताकर टाल गए। पुलिस ने पेड़ को राहगीरों की मदद से हटवाकर बमुश्किल हाईवे पर यातायात सुचारू कराया। आसाम चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि महिला के काफी चोटिल होने के कारण उन्होंने नाम पता नोट किए बिना उसको निजी अस्पताल भिजवा दिया था। महिला उसी अस्पताल में भर्ती कराई गई है।