{"_id":"685aa5ea71f75b3d130b5603","slug":"traffic-was-blocked-by-building-a-wall-on-the-bridge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138419-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुल पर दीवार बनाकर रोका गया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुल पर दीवार बनाकर रोका गया आवागमन
विज्ञापन
अमरिया। ड्यूनी डाम से निकलने वाली देवहा वैगुल फीडर नहर पर तिरकुनिया नसीर के पास बने पुल की रेलिंग टूटने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया है। मंगलवार को पुल के किनारे पर दीवार खड़ी की गई, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही न हो सके।
बरेली-हरिद्वार हाईवे से ग्राम हर्रापुर व ग्राम तिरकुनिया नसीर होकर मझोला जाने वाले मार्ग पर देवहा वैगुल फीडर नहर पर बना ग्राम तिरकुनियां नसीर का पुल सौ साल पुराना है। इस मार्ग के नेशनल हाईवे से जुड़े होने के कारण काफी संख्या में हल्के व भारी वाहन यहीं से गुजरते हैं। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से 21 जून की रात पुल की रेलिंग गिर गई थी।
सुरक्षा के लिहाज से रेत भरी बोरियां लगाकर आवागमन रोक दिया गया था। मंगलवार को पुल पर दीवार बना कर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। अब इस पुल से छोटे वाहन ही गुजर सकेंगे। सिंचाई विभाग के सूरजपाल ने बताया कि नहर में पानी अधिक होने के कारण रेलिंग का कार्य अभी नहीं कराया गया है। सुरक्षा के लिहाज से ईंटों की दीवार बनाकर बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है। छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता खोला गया है।