फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic system will remain changed tomorrow during counting of votes

Pilibhit News: मतगणना के दौरान कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 03 Jun 2024 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will remain changed tomorrow during counting of votes
मंडी समिति में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियां । संवाद
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को मंडी समिति में होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की मंडी समिति परिसर में लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बल्लियों को लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। हर टेबल के सामने जाल भी लगाया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए कूलर व पंखों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उपाधि डिग्री काॅलेज व पूरनपुर रामलीला रोड से उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से जारी किए गए पास हैं। सभी एजेंट व प्रत्याशियों का प्रवेश मंडी के गेट नंबर दो व मतगणना एजेंट का प्रवेश गेट नंबर तीन से होगा। पार्किंग की व्यवस्था रामलीला ग्राउंड में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मंगलवार को सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

- बरेली व जहानाबाद की तरफ से शहर के अंदर आने वाले वाहन टाइगर तिराहा से ईदगाह फाटक से नौगवां चौराहा होते हुए आएंगे।
- पीलीभीत शहर के अंदर से बरेली, बीसलपुर व पूरनपुर जाने वाले सभी वाहन नौगवां चौराहा से ईदगाह फाटक से टाइगर तिराहा होते हुए जाएंगे।
- असम चौराहे से शहर के अंदर की तरफ आने वाले वाहन टाइगर तिराहा से ईदगाह फाटक से नौगवां चौराहा होते हुए आएंगे।
- डिग्री कॉलेज से रामलीला तिराहा की तरफ जाने वाले सभी छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुला रहेगा।
-
ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
- रामलीला तिराहा से डिग्री कॉलेज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
- असम चौराहा से नौगवां चौराहा व ओवरब्रिज की तरफ आने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- नौगवां अंडरपास से असम चौराहे की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
- सिल्वरलीव होटल के सामने से ओवरब्रिज पर जाने वाले सभी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

मंडी समिति में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियां । संवाद

मंडी समिति में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियां । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed