फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fertilizer dealer's authorization letter suspended following complaint of overcharging.

Pilibhit News: ओवररेटिंग की शिकायत पर खाद विक्रेता का प्राधिकार पत्र निलंबित

Sat, 10 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer dealer's authorization letter suspended following complaint of overcharging.
पीलीभीत। खाद की बिक्री में निर्धारित दर से अधिक रुपये लेने की शिकायत पर कृषि विभाग ने कार्रवाई की है। पूरनपुर क्षेत्र के शांतिनगर स्थित श्रीराम खाद भंडार के प्रतिष्ठान पर उर्वरक वितरण पर रोक लगाते हुए उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना भेजी है। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि छह अक्तूबर को दो किसानों ने श्रीराम खाद भंडार पर यूरिया उर्वरक की ओवररेटिंग की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर आठ अक्तूबर को तहसील प्रशासन की ओर से जांच की गई। जांच के दौरान शिकायत के समर्थन में उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों में यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 800 रुपये लिए जाने का मामला सामने आया। इसके आधार पर प्रतिष्ठान पर उर्वरक वितरण पर रोक लगाते हुए विक्रेता का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed