फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic rules classes to be held in schools.

Pilibhit News: स्कूलों में चलेगी यातायात नियमों की पाठशाला

Fri, 02 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 02 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules classes to be held in schools.
पीलीभीत। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अब विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को इस संबंध में निर्देश देने की तैयारी की जा रही है। विद्यालयों में समय-समय पर गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल आने-जाने के लिए दोपहिया वाहनों और अन्य साधनों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन को कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ ही विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने जैसे नियमों की जानकारी देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि स्कूल स्तर से ही बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए तो वे स्वयं नियमों का पालन करने के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसी को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रमों की कवायद तेज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed