फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic

जो मिला उसी पर हो लिए सवार, दिवाली पर डग्गामारों की मौज

Sun, 23 Oct 2022 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic
डग्गामार वाहन में लटकर सफर करते यात्री। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दीपावली को लेकर ट्रेेनों और रोडवेज बसों में जबरदस्त भीड़ है। यात्रियों को उनके गंतत्व तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रविवार को भी रोडवेज, नौगवा पकड़िया समेत शहर के चौराहों पर यात्रियों की दिन भर भीड़ लगी रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा डग्गामार वाहन स्वामियों ने उठाया।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो की सर्वाधिक 42 बसें दिल्ली रूट पर दौड़ रही हैं। इस रूट पर विभाग को आमदनी भी अधिक होती है। इसके अलावा लखनऊ, शाहजहांपुर, टनकपुर रूट पर भी दो से चार बसें संचालित हो रही हैं। दीपावली पर लोग अपने घर आ रहे हैं इसलिए दिल्ली व उत्तराखंड से आने वाली बसों में ज्यादा यात्री है। यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डग्गामार वाहन चालकों की भी मौज आ गई है। माधोटांडा, पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया तक के 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। चूंकि इन रूटों पर रोडवेज की दो-तीन बसें ही चलती हैं इसलिए यात्रियों की मजबूरी है कि इतने रुपये दें, जबकि आम दिनों में किराया कहीं कम रहता है। वहीं बरेली रूट पर दर्जनों इको वाहन डग्गामारी कर रहे हैं। इस दौरान यातायात नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ाई जी रही हैं। मानक से अधिक सवारियां बैठाकर डग्गामार वाहनों को दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
जंक्शन पर भी बढ़ी यात्रियों की भीड़
जंक्शन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से लगातार ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रेलवे ने यात्रियों को दीपावली का तोहफा देते हुए मथुरा तक 31 दिन के लिए फेस्टिवल ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन से लोगों को काफी फायदा मिला है। इसके अलावा रात में 9:15 बजे बरेली जाने वाली ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed