{"_id":"5f9b184e8ebc3e9bfe29deec","slug":"traffic-control-pilibhit-news-bly425149934","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सुबह सात से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सुबह सात से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। त्योहारी सीजन में बेपटरी यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और खासकर गन्ना सीजन में हादसों की रोकथाम के लिए एसपी ने वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित कर दिया है। सुबह सात से रात नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मातहतों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एक नवंबर से गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होगा। हर साल गन्ना सीजन में जाम की समस्या बनी रहती है। इस दौरान सड़क हादसे का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में इस बार यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी जयप्रकाश ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
नकटादाना चौराहा, खकरा चौकी, ईदगाह तिराहा, नौगवां चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, टनकपुर रोड गत्ता फैक्टरी, वनकटी रोड, माधोटांडा रोड चिरौंजीलाल स्कूल और डिग्री कॉलेज चौराहा से शहर की तरफ कोई वाहन इस समयावधि में नहीं आने दिया जाएगा। राज्य परिवहन निगम की बसें जो पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, बरेली की तरफ जाती हैं, वह रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी भरने के बाद एकता सरोवर तिराहा, नौगवां चौराहा, ईदगाह क्रॉसिंग होते हुए हाईवे पर निकाली जाएंगी। वापसी भी इन्हीं रास्तों से होगी। नौगवां, छतरी और गौहनिया चौराहा पर रुककर बसें सवारियां नहीं बैठाएंगी। स्कूल-कॉलेजों के खुलने और बंद होने के समय सुबह सात से 10 और दोपहर ढाई से पांच बजे तक नगर क्षेत्र में सभी तरह की यात्री बसें प्रतिबंधित रहेंगी। स्कूल बसें गैस चौराहा से छिपीयान मस्जिद की ओर और बरेली गेट से ड्रमंडगंज चौराहा की ओर नहीं जाएंगी। वैवाहिक और अन्य पार्टियों की बसों के नगर में प्रवेश के लिए रूट और समय का उल्लेख करते हुए वाहन पास सीओ ट्रैफिक के कार्यालय से लेना होगा।
विज्ञापन
ऑटो और मैजिक असम चौराहा से अपने स्टैंड तक ही जाएंगे। रेत और बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को तिरपाल से ठक कर चलना होगा। गन्ना पेराई सत्र में पूरनपुर, बीसलपुर, बरेली, अमरिया से आने वाले गन्ना वाहन रामलीला रोड होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा होते हुए एचएच चीनी मिल तक जाएंगे। चीनी मिल में गन्ना उतारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली रेलवे स्टेशन तिराहा से छतरी चौराहा होकर वापस जाएंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं, एंबुलेंस पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।