{"_id":"64ab03da79a1b44bf606e4c4","slug":"traders-demanded-to-get-rid-of-the-jam-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-834-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: व्यापारियों ने की जाम से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: व्यापारियों ने की जाम से निजात दिलाने की मांग
Mon, 10 Jul 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कुछ व्यापारियों ने रविवार को कोतवाल अशोक पाल से मिलकर बाजार से संबंधित समस्याएं बताई।
व्यापारियों ने दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, भीड़भाड़ इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात कराने, छोटे चौराहे पर दिन में कई बार लगने वाले जाम की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। कोतवाल ने इन समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कोतवाल ने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए। कोतवाल से मिलने वालों में व्यापार फैँंस क्लब के नगराध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ शुक्ला, कोषाध्यक्ष अकरम अंसारी, मंत्री अशोक दीक्षित, महामंत्री फरहान खान, शिवेंद्र नाथ शुक्ला और रामपाल गुप्ता आदि व्यापारी शामिल थे। संवाद