फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders backbone of the country's economy

व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

Wed, 29 Jul 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 29 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traders backbone of the country's economy
पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा
विज्ञापन
कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों को पाने के लिए आगे बढ़े।
वह मंगलवार देर शाम शहर के एक होटल में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्विमी उद्योग व्यापार मंडल से व्यापारी लगातार जुड़ रहे हैं। व्यापारी वर्ग अपनी जायज मांगों को लेकर आगे बढ़े ताकि उन्हें उचित सम्मान व अधिकार मिल सकें। उन्होंने शहर में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को जायज ठहराते हुए कहा कि प्रशासन प्रतिष्ठानों के नाले नालियों के ऊपर आने जाने की व्यवस्था करे और शहर में सौंदर्यीकरण कराए।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरों को वापस लेने की भी मांग की। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, संजय पांडे आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल अग्रवाल को प्रदेश मंत्री, अश्वनी अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष व राजेंद्र अग्रवाल  को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया।
इस मौके पर राजेश कश्यप, राशिद नूर, अरुणदास चंचल, योगेश शुक्ला, मोहम्मद आसिफ, ओमप्रकाश लोधी, नवीन शर्मा, वीरेंद्र कुमार राजानी, काके सिंह, नबी हुसैन, मोहम्मद शकील, जगदीश लोधी, अशोक अरोरा, रविंदर सिंह साहनी, अवधेश कुमार, अनूप कुमार आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed