{"_id":"571909984f1c1ba06e8b4847","slug":"track-the-banks-youth-the-bodies-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन के समीप पड़े बीस वर्षीय युवक का शव पुलिस ने सूचना पर बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत ट्रेन से गिरकर होना मान रही है, लेकिन युवक के पास से पुलिस को रेलवे टिकट आदि सामान नहीं मिला है।
एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे सामाजिक वानिकी निगम के पीछे पुलिया के पास युवक का शव पड़े होने की जानकारी रेलवे स्टेशन के मेमो से हुई। शव को कब्जे में लिया गया। तमाम प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि करीब बीस वर्षीय युवक की जेबों मेें रेलवे यात्रा का टिकट आदि भी नहीं मिला है। युवक जामुनी रंग की शर्ट, काली पैंट, सैंडो बनियान पहने था। उसकी दाढ़ी, मूंछ भी ठीक से नहीं निकली थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होना पाया गया है। चलती ट्रेन से गिरने से ही उसके हाथ और पैर भी टूटे पाए गए। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखने को भेजा गया है, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। निर्धारित समय मेें शव की शिनाख्त न होने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।