फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists were thrilled to see the tigress walking with her cub.

Pilibhit News: शावक के साथ बाघिन की चहलकदमी देख रोमांचित हुए सैलानी

Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tourists were thrilled to see the tigress walking with her cub.
जंगल सफारी के दौरान शावक के साथ चहलकदमी करती दिखी बा​घिन। वीडियो ग्रेब
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को रोमांचक दृश्य देखने को मिला। जंगल मार्ग पर शावक के साथ बाघिन की चहलकदमी देखकर सैलानी गदगद हो गए और सुरक्षित दूरी बनाकर इस दुर्लभ नजारे का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र चल रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से सैलानी चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में बाघों के दीदार की उम्मीद लेकर यहां पहुंचते हैं। अधिकांश सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान बाघों के दीदार भी हो जाते हैं, इससे उनका रोमांच और बढ़ जाता है। शनिवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक अनोखा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

अचानक जंगल मार्ग पर शावक के साथ एक बाघिन दिखाई दी। बाघिन को अपने शावक के साथ टहलते देख सैलानी रोमांचित हो उठे। सभी सैलानियों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इस नजारे को देखते रहे। हाल ही में पीटीआर प्रशासन ने जंगल सफारी के दौरान मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद फोटो, वीडियो के वायरल होना बंद हो गए। इससे सैलानियों में रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed