{"_id":"65e3739ac541847c7e0bdaf4","slug":"tourists-came-to-visit-the-forest-amidst-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-112840-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के बीच जंगल की सैर करने पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के बीच जंगल की सैर करने पहुंचे सैलानी
विज्ञापन
कलीनगर। बारिश के बीच सैलानी शनिवार को भी टाइगर रिजर्व के पर्यटन का आनंद लेने पहुंचे। वाहन चालकों ने बारिश से बचाव के इंतजाम कर सैलानियों को जंगल की सैर कराई। हालांकि बारिश से जंगल सफारी के कुछ कच्चे मार्ग प्रभावित रहे। यहां सैलानियों की संख्या भी कम रही।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल की खूबसूरती और चहलकदमी करते बाघों के दीदार के लिए रोजाना सैलानियों की आमद हो रही थी। देश के विभिन्न इलाकों के साथ विदेशी सैलानी भी पीटीआर पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह बारिश के कारण सफारी के कुछ कच्चे रास्तों पर दिक्कत हुई।
पहली सफारी में जंगल घूमने वाले सैलानियों को कोई समस्या नहीं हुई। दूसरी सफारी में कुछ अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। वाहनों चालकों ने बारिश से बचने के लिए पन्नी का इंतजाम किया। जंगल सफारी के कुछ कच्चे मार्ग पर मिट्टी अधिक होने से समस्या हुई। हालांकि अफसरों के निर्देश पर मार्ग की स्थिति देख आगे जाने का निर्णय किया गया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बारिश का खास असर पर्यटन पर नहीं पड़ा। वाहनों चालकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। संवाद