फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists are liking PTR very much, the number has crossed 10 thousand

Pilibhit News: सैलानियों को खूब पसंद आ रहा पीटीआर, संख्या पहुंची 10 हजार के पार

Thu, 26 Dec 2024 07:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Tourists are liking PTR very much, the number has crossed 10 thousand
पीलीभीत। पीटीआर का पर्यटन सैलानियों को खूब लुभा रहा है। यही वजह है कि सत्र के 59 दिनों में ही सैलानियों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पीटीआर अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा। वहीं नए साल पर चूका बीच की हटें जनवरी के पहले सप्ताह तक बुक हो गई हैं। चूका बीच की खूबसूरती और बाघ सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में शारदा डैम से सटा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच सैलानियों को खूब लुभा रहा हैं। यहां देश के तमाम राज्यों के अलावा विदेशी सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन

चूका बीच की हसीन वादियां और जंगल में बाघ के दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छह नवंबर को सत्र के आगाज के बाद से ही सैलानियों की आमद शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शिफ्टों में सैलानी जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। खूबसूरत नजारे को सैलानी कायल हो रहे हैं। यही वजह है इस सत्र के 59 दिनों में पीटीआर के पर्यटन स्थल आने वाले सैलानियों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई। विभागीय अफसरों का मनाना है कि सैलानियों की संख्या पूर्व की अपेक्षा अधिक हैं। ऐसे में संख्या के पुराने रिकॉर्ड टूटने की बात भी कही जा रही है।

इधर नया साल नजदीक होने पर सैलानियों का आकर्षण अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2024 के समाप्त होने में सिर्फ छह दिन शेष बचे हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए सैलानी तराई की हसीन वादियों में ठहरना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि नए साल के जश्न के लिए जनवरी माह के पहले सप्ताह तक चूका बीच की सारी हटें बुक हो चुकी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed