फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tourist face problem at chuka beach

सैलानियों की संख्या बढ़ी तो कम पड़ गए वाहन

Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
tourist face problem at chuka beach
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के चूका बीच पहुंचने के लिए सैलानियों को रविवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वन निगम की ओर से यहां लगी टूरिस्ट गाड़ियां सैलानियों को घुमाने के लिए कम पड़ गई। निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते लोगों को घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल और चूका घूमने के लिए वन निगम द्वारा पांच बड़ी टाटा सफारी गाड़ी लगाई गई हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक जिप्सी भी टूरिज्म बुकिंग पॉइंट पर रहती हैं। सीजन के दौरान अक्सर गाइड और वाहनों की कमी हो जाती है। इसका खामियाजा मुस्तफाबाद रेंज को करना पड़ता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। छुट्टी होने के कारण काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के जिलों से सैलानी चूका बीच घूमने के लिए मुस्तफाबाद के गेट पर पहुंचे तो उन्हें चूका बीच तक जाने के लिए वाहन ही नहीं मिला। बुकिंग काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें वाहन आने के बाद ही मिलने की बात कही गई। हालांकि कुछ सैलानियों को थोड़ी देर बाद वाहन की व्यवस्था हो गई मगर कई सैलानी घंटों इंतजार के बाद मायूस लौट गए।
विज्ञापन

सैलानियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ाए वनकर्मी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नए साल के मौके पर 20 दिसंबर से सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सैलानियों की सुरक्षा को लेकर भी पीटीआर प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। टाइगर रिजर्व से अलग-अलग रेंज से कर्मचारियों की ड्यूटी दो जनवरी तक पर्यटन स्थल पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की सुविधा के लिए 21 वाहन लगाए गए हैं। रविवार को पर्यटकों के वापस लौटने की जानकारी नही हैं। अगर ऐसा है तो भविष्य में व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। पर्यटकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed