फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took bribe to get accommodation in Kashiram Colony, Lekhpal suspended

Pilibhit News: काशीराम कॉलोनी में आवास दिलाने के लिए ली रिश्वत, लेखपाल निलंबित

Mon, 12 Jun 2023 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Took bribe to get accommodation in Kashiram Colony, Lekhpal suspended
पीलीभीत। काशीराम कॉलोनी में आवास दिलाने के नाम पर लेखपाल ने एक महिला से रिश्वत ली। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिले में वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर लेखपाल धर्मेंद्र भारती का एक महिला से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसमें लेखपाल महिला से रुपये लेते नजर आ रहे हैं। महिला काशीराम आवास का आवंटन अपने नाम कराने की बात कहते हुए लेखपाल को रुपये दे रही है। लेखपाल ने रुपये कागज के बीच रख लिए। लेखपाल धर्मेंद्र भारती वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि दस हजार तो वहां रखवाने के लिए ही ले लेते हैं।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम को किसी ने वीडियो बना लिया। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। किसी ने डीएम को वीडियो ट्वीट कर शिकायत की। इसके बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही एसडीएम सदर को जांच के आदेश दे दिए। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ जांच की जाएगी। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला कौन है अभी यह पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी चर्चा में रहा है लेखपाल
निलंबित लेखपाल धर्मेंद्र भारती अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण तहसील में काफी चर्चा में हैं। अमूमन लेखपाल पर कार्रवाई नहीं होती लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद खुद लेखपाल के पास सफाई देने को कुछ नहीं बचा था। डीएम ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए उसे निलंबित कर दिया।


लेखपाल का रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसे निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एसडीएम सदर को जांच सौंपी गई है। - प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed