{"_id":"5907403b4f1c1b5a46442026","slug":"toll-taxes-will-not-be-allowed-to-pass-through-the-patoon-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांटून पुल से आवागमन को नहीं देना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांटून पुल से आवागमन को नहीं देना होगा टोल टैक्स
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 01 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी के धनाराघाट के पांटून पुल से आवागमन पर अब लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। दिसंबर में टोल टैक्स और नौकाघाट टैक्स वसूली पर प्रतिबंध के चलते पांटून पुल से हो रही टोल टैक्स की वसूली बंद कर दी गई है। इसी के साथ ठेकेदार ने अपने कर्मचारी भी हटा लिए हैं। विभागीय कर्मचारियों की देखरेख को तैनाती की गई है। मंडल में बरेली के रामगंगा, शाहजहांपुर के बैगुल नदी पर अब भी टोल टैक्स की वसूली हो रही है। इसकी शिकायत कमिश्नर कार्यालय में की गई है। सपा सरकार के शासनकाल में दिसंबर में टोल टैक्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि शारदा नदी के पांटूल पुल का ठेका 2019 तक का दिया गया था। टोल टैक्स की वसूली पर रोक के बाद ऐसे ठेकेदारों को हर्जाना देने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके ठेकों की अवधि अभी बाकी है। पीडब्ल्यूडी के जेई आरएन सिंह ने बताया कि टोल टैक्स फ्री होने पर ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों को हटा लिया है। अब विभागीय कर्मचारी देखरेख को लगाए गए हैं।
विज्ञापन