फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Toll plaza operators evaded stamp duty of Rs 34.73 lakh, case filed

Pilibhit News: टोल प्लाजा संचालकों ने की 34.73 लाख स्टांप शुल्क की चोरी, वाद दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza operators evaded stamp duty of Rs 34.73 lakh, case filed
पीलीभीत। बीसलपुर और पूरनपुर मार्ग पर संचालित टोल प्लाजा के संचालकों ने स्टांप शुल्क जमा करने के नाम पर 34़ 73 लाख रुपये का गोलमाल किया है। जांच में यह बात सामने आई है। आईजी स्टांप ने मामले में वाद दायर किया है।
विज्ञापन

जिले के बीसलपुर मार्ग पर सिमरा अकबरगंज और पूरनपुर मार्ग पर सराय सुंदरपुर के नजदीक टोल प्लाजा का संचालन हो रहा है। इसमें बीसलपुर मार्ग पर संचालित टोल प्लाजा ठेका मैसर्स भीमसेन यादव और सराय सुंदरपुर के टोल प्लाजा का ठेका मैसर्स रक्षक सिक्यूरिटास प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर किया गया। इसमें बीसलपुर टोल प्लाजा को ठेकेदार को 10 लाख 24 हजार सौ रुपये का स्टांप शुल्क जमा करना था। वहीं, सराय सुंदरपुर को 24 लाख 49 हजार 380 रुपये का स्टांप शुल्क अदा करना होता है, लेकिन दोनों ठेकेदार की ओर से गोलमाल कर महज 200-200 रुपये स्टांप शुल्क अदा किया गया।
विज्ञापन

जांच के आधार पर दोनों टोल प्लाजा पर कुल 34 लाख 73 हजार 480 रुपये का स्टांप शुल्क की हेराफेरी की बात सामने आई है। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद उपनिबंधक कार्यालय पर वाद दायर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले के दो स्थानों पर टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर अनुबंध के दौरान स्टांप शुल्क की चोरी की गई। जांच में मामला सही पाया गया है। ऐसे में बीसलपुर के युवक व सरायसुंदरपुर की एक कंपनी के खिलाफ वाद दायर किया है।
- सतीश कुमार त्रिपाठी, आईजी स्टांप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed