{"_id":"57640fdd4f1c1b5d7211bd5b","slug":"toilets-to-be-performed-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय न बनने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय न बनने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो दियोरिया।
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामशाला में शौचालय न बनाए जाने से महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को भड़क गया। उन्होंने पंचायत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
गांव रामशाला के लोग पंचायत विभाग के अधिकारियों से काफी समय से स्वच्छ शौचालय बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पंचायत विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। दरअसल स्वच्छ शौचालय न होने से महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। शुक्रवार को तमाम महिलाएं प्राथमिक विद्यालय के पास जमा र्हुइं और पंचायत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं का आरोप था कि पंचायत विभाग जानबूझकर उनके गांव में स्वच्छ शौचालय नहीं बनवा रहा है। प्रदर्शन में खिलौना देवी, भगवान देई, मुल्लो, सुशीला देवी, ऊषा देवी, श्याम देवी, रुचि, रामबेटी, रामरती, संजीवन देवी, जयश्री देवी, धनकुंवर, गीता देवी, चंद्रा देवी, नन्ही देवी, नत्थो देवी, विमला देवी, रामकुमारी, गंगा देवी आदि शामिल थीं।