{"_id":"62a4e59d9caeb61dbb6f3f97","slug":"today-the-sugarcane-minister-will-honor-gurjit-who-produced-a-record-pilibhit-news-bly487955096","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मंत्री आज करेंगे रिकार्ड उत्पादन करने वाले किसान गुरजीत सिंह को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मंत्री आज करेंगे रिकार्ड उत्पादन करने वाले किसान गुरजीत सिंह को सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सूबे के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण गन्ने की रिकार्ड पैदावार के लिए किसान गुरजीत सिंह को रविवार को दोपहर सम्मानित करेंगे। गन्ने की औसत उपज 800 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है लेकिन गुरुजीत सिंह ने 2500 क्विंटल से अधिक प्रति हेक्टेयर की पैदावार करके प्रदेश में पहला स्थान पाया है।
जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गन्ना मंत्री गांधी प्रेक्षागृह में किसान गुरजीत सिंह को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरजीत सिंह इस मौके पर जिले के गन्ना किसानों को उपज बढ़ाने के तरीके सिखाएंगे। वहीं कृषि वैज्ञानिक और गन्ना शोध संस्थान के सहायक निदेशक पीके कपिल और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एएस ढाका किसानों को संबोधित करेंगे।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी होंगी शामिल
गन्ने के विकास के लिए आयोजित गोष्ठी में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य भी शामिल होंगी। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जिले में 110 महिला स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों की महिलाएं गन्ने की पौध तैयार करती हैं। इसे किसानों को बेचा जाता है। कोरोना काल में समूहों का गठन किया गया था। इन समूहों को शानदार काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।