{"_id":"65f04f8be628acff65056d26","slug":"to-protect-the-population-from-floods-the-work-of-installing-geo-bags-and-paracopine-started-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113311-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आबादी को बाढ़ से बचाने लिए जियो बैग, परकोपाइन लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आबादी को बाढ़ से बचाने लिए जियो बैग, परकोपाइन लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा-अर्चना कर शुरू कराया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए नदी किनारे जियो बैग की ठोकर बनाने और परकोपाइन लगाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा-अर्चना कर किया। बुधवार को नदी में डोजिंग चेनेलाइजेशन के कार्य का शुभारंभ होगा।
शारदा नदी ने बरसात के मौसम में गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह में जमकर तबाही मचाई थी। आबादी में कई दिन तक पानी भरा रहने से लोगों को भारी असुविधा हुई। कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। 55 किसानों की खड़ी फसल नदी में समा गई। पीड़ितों ने जमीन, मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर चंदिया हजारा में 105 दिन तक बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल भी की।
बाद में बाढ़ से बचाने को जियो बैग की ठोकर बनाने और परकोपाइन लगाने की स्वीकृत मिली। मंगलवार को नदी किनारे जियो बैग और परकोपाइन लगाने के काम का विधायक बाबूराम पासवान ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह के लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता डीएन शुक्ला, प्रधान वासुदेव कुंडू आदि मौजूद रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि नदी किनारे 1500 मीटर की लंबाई में जियो बैग लगाए जाएंगे। जबकि 11 सौ मीटर में परकोपाइन लगाई जाएगी।
-
डोजिंग चेनेलाइजेशन का आज से शुरू होगा काम
गांव चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुुंडू ने बताया कि बुधवार को शारदा नदी में डोजिंग चेनेलाइजेशन का काम शुरू होगा। डोजिंग चेनेलाइजेशन मशीनों से किया जाएगा। अधिकतर मशीनें नदी तट पर पहुंच चुकी हैं। कुछ मशीनें अभी आनी हैं।