फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To prevent the fear of tigers from coming to light, the police detained the farmer leader in the police station.

Pilibhit News: बाघों की दहशत न आ पाए सामने, किसान नेता को पुलिस ने कोतवाली में किया बंद

Sat, 07 Oct 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
To prevent the fear of tigers from coming to light, the police detained the farmer leader in the police station.
पूरनपुर कोतवाली में नजरबंद किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी।
कलीनगर। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी को हिरासत में ले लिया। उन्हें पूरनपुर कोतवाली में रखा गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह क्षेत्र के पांच से दस किलोमीटर के दायरे में बाघ की दहशत है। मथना जपती के बासखेड़ा गांव में दो बार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी टीम बाघ को नहीं पकड़ सकी। मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले बृहस्पतिवार रात मुस्तफाबाद से पांच किलोमीटर की दूरी पर कलीनगर और डगा गांव के निकट बाघ की चहलकदमी देखी गई, जिसके वीडियो भी वायरल हुए। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कहीं बाघों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मुख्यमंत्री के सामने न आ जाए, इसको लेकर अफसरों ने किसान नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीओ पूरनपुर के निर्देश पर जमुनिया चौकी पुलिस मथना जपती निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी को पहले माधोटांडा थाने लाई। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली ले जाकर वहां बैठा लिया। इसके बाद किसान नेता ने वीडियो जारी कर विभाग पर बाघों की दहशत उजागर करने से रोकने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed