{"_id":"673125e2dc14cf7330015436","slug":"to-prevent-incidents-of-fire-a-fire-station-will-be-built-within-a-radius-of-two-acres-pilibhit-news-c-4-bly1009-517201-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आग की घटनाएं रोकने के लिए दो एकड़ दायरे में बनेगा फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आग की घटनाएं रोकने के लिए दो एकड़ दायरे में बनेगा फायर स्टेशन
Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बीच फायर स्टेशन के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। करेली गांव में दो एकड़ जमीन पर निर्माण शुरू कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि फायर स्टेशन के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसके बनने से आग की घटनाएं रोकने में काफी मदद मिलेगी।
बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में फायर स्टेशन की कमी लंबे समय से महसूस हो रही थी। गर्मियों में आग की घटनाएं सामने आने पर बीसलपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया जाता है। जिनके पहुंचने में देरी होने से आग पर समय रहते काबू पाने में समस्या होती है।
पूर्व में क्षेत्र में फसलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आती रहीं। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने फायर स्टेशन खोलने की मांग शुरू की। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अफसरों को पत्र भी भेजे गए।
विज्ञापन
जिसका संज्ञान लेकर अफसरों की ओर से भी पैरवी शुरू कर शासन स्तर पर पत्राचार किए गए। मंजूरी मिलने के बाद तहसील प्रशासन की ओर से करेली गांव में दो एकड़ जमीन को फायर स्टेशन के लिए चिह्नित किया गया। लेखपाल विधिक ने बताया कि फायर स्टेशन के लिए दो एकड़ जमीन का चयन किया गया है।
इधर फायर स्टेशन के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद कार्य पर अमल होने की उम्मीद है।
000
करीब 50 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
फायर स्टेशन बनने से करेली के अलावा चांदपुर, पसियापुर, कल्याणपुर, भूड़ा कस्तुआ, तिल्छी, बिलासपुर, रामपुर बसंत, बमरौली आदि गांवों में आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा। लोगों का कहना है कि गर्मी में क्षेत्र में आग की घटनाएं बढ़ जाती है। जिससे लोग परेशान होते हैं।