फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To bury the controversy over Mutwlli

मुतावल्ली का शव दफनाने को लेकर विवाद

Fri, 08 Jul 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
 मुतावल्ली की मौत के बाद शव दफनाने की जगह को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। घरवालों के मजार शरीफ की जगह में शव दफनाने की कोशिश करने पर लोग इकट्ठे हो गए और विरोध करने लगे। इससे दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना पर सीओ जहानाबाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी देर बातचीत के बाद उन्होंने विवाद का निपटारा कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गौड़ी मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय अहमद शाह कस्बे के मोहल्ला यार खां स्थित हजरत अल्लाहू बाबा की मजार शरीफ के मुतावल्ली थे। यहीं पर रहकर वह मजार शरीफ की देखरेख किया करते थे। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। गुरुवार शाम उनका इंतकाल हो गया। शुक्रवार सुबह उनके बेटे गुड्डू, बाबू शहंशाह समेत तमाम रिश्तेदार शव लेकर मजार शरीफ पर आ गए और सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी। मजार शरीफ के भीतर शव दफनाने का पता लगते ही कस्बे के तमाम लोग जमा हो गए और विरोध करने लगे। इससे दोनों पक्षों में तनातनी की नौौबत आ गई। ओर से जुटे लोगों की भीड़ के बीच शव दफनाए जाने की जसूचना मिलने पर सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी, कस्बा चौकी के एसआई विजय पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मजार शरीफ के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक करने के लिए दोनों पक्षों को राजी कर लिया। लेकिन घरवाले शव लेकर गौड़ी चले गए। वहीं मुतावल्ली के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सीओ ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों से बात कर मामले का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed