फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tired of harassment, a student hanged herself, died during treatment

Pilibhit News: प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटक गई छात्रा, उपचार के दौरान मौत

Sat, 19 Apr 2025 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, a student hanged herself, died during treatment
दियोरिया। दंपती की प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा नौ की छात्रा घर के कमरे में ही फंदे से लटक गई। उपचार के दौरान शुक्रवार रात जिला अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना नौ अप्रैल दियोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी व्यक्ति ने दियोरिया पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नौ अप्रैल 2025 अपराह्न करीब दो बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान परिचित मीना देवी अपने पति रामऔतार को साथ लेकर उसके घर में घुस आई और पुत्री पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने लगी।
विज्ञापन

अपने एक रिश्तेदार युवक का नाम लेकर किशोरी पर गलत आरोप लगाने लगी। पुत्री ने आरोपी से इनकार कर गाली देने से मना किया तो आरोपी दंपती ने उसके साथ मारपीट भी की। समाज में बदनाम करने की धमकी दी। पुत्री के शोर शराबा करने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पुत्री ने उसके भाई के घर के कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। आहट पर परिजन किबाड़ तोड़कर कमरे में घुसे, तुरंत उसे फंदे से उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर दियोरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।


दवा लेने निकला युवक गांव के बाहर फंदे से लटकता मिला
- पुलिस ने पहचान कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि युवक घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
घटना गजरौला क्षेत्र के पिपरिया नवदिया गांव की सीमा में स्थित श्मशान घाट के पास की है। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे क्षेत्र के कुछ लोग श्मशान घाट के निकट पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे ग्रामीण के शव पर पड़ी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पतली रस्सी से फंदा लगा था। पास में ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त घियोना गांव निवासी नरेंद्र चंद्र (35) पुत्र मिढई लाल के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि नरेंद्र शनिवार सुबह दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। एक घंटे बाद उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विवाहित था। परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री भी है। थाना प्रभारी जगदीश मलिक ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

बीसलपुर में पंखे से लटकता मिला युवक का शव



बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी युवक का शनिवार की दोपहर घर में बिजली के पंखे से शव लटकता मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।




मोहल्ला दुबे निवासी रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके अविवाहित पुत्र चंदन (22) ने दोपहर में किसी समय अपने कमरे में बिजली के पंखे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। शाम चार बजे घर के लोग सोकर उठे तो चंदन का शव लटकता देखा। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed