फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Time has passed, not a single admission has been made in class 9 in Navodaya Vidyalaya

Pilibhit News: बीत गया समय, नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में नहीं हुआ एक भी प्रवेश

Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Time has passed, not a single admission has been made in class 9 in Navodaya Vidyalaya
बीसलपुर। आय और अन्य प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र बीएसए से हस्ताक्षरित न हो पाने से जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ के विद्यार्थियों का प्रवेश अटक गया है। विद्यालय में 13 सीटों के सापेक्ष एक भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं हो सका है। वहीं कक्षा छह में अब तक 66 विद्यार्थियों ने प्रवेश कराया है।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 और कक्षा नौ की 13 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। करीब डेढ़ माह पूर्व प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची चस्पा की गई। प्रवेश में लगने वाले दस्तावेजों के बारे में भी विद्यार्थियों को बता दिया गया। कहा गया कि आय, जाति प्रमाणपत्र के अलावा बीएसए से हस्ताक्षरित पूर्व कक्षा की टीसी आदि लाकर प्रवेश ले लें।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रमाणपत्र जारी होने में देरी की वजह से कक्षा छह में 80 के सापेक्ष केवल 66 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। वहीं कक्षा नौ में 13 के सापेक्ष एक भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं हो सका है, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। इसकी वजह संबंधित प्रमाणपत्र न बन पाना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय बीत जाने और प्रवेश न होने के बारे में प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विभागीय उच्च अधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी है। प्रवेश के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विभागीय उच्च अधिकारियों का दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इस संबंध में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


नवोदय विद्यालय में दो माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में पहली मई से 30 जून यानी दो माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि अभिभावकों को बुलाकर विद्यार्थियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। अब विद्यालय पहली जुलाई को खुलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed