फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Till now more than 32 thousand tourists have reached PTR

Pilibhit News: अब तक 32 हजार से अधिक सैलानी पीटीआर पहुंचे

Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Till now more than 32 thousand tourists have reached PTR
जंगल सफारी के लिए रवाना होते सैलानी। संवाद
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सुंदरता सैलानियों को लगातार आकर्षित कर रही है। सत्र के अंतिम दौर में सैलानियों का रुख और भी बढ़ने लगा है। इससे चूका बीच के अलावा होम स्टे भी लगातार बुक हो रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बार अह तक 32 हजार से अधिक सैलानी पीटीआर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

महोफ रेंज के कोर जोन में प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच स्थित है। यहां बनी सुंदर हटें और डैम का नजारा मिनी गोवा जैसा एहसास कराता है। वहीं जंगल की हरियाली और बाघों की बेहतर मौजूदगी भी खास है। इसकी वजह से पर्यटन का सीजन शुरू होते ही सैलानियों की आमद शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

15 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र का 15 जून को पूरा हो रहा है। सैलानियों की सुविधा के लिए 60 जंगल सफारी के वाहन लगाए गए हैं। इसके अलावा ठहरने के लिए चूका बीच की हटें हैं। इस समय गर्मी में खूबसूरत जगह घूमने के शौकीन सैलानी पीटीआर अधिक पहुंच रहे हैं। इधर एक सप्ताह पूर्व से संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना जंगल सफारी के वाहन फुल हो रहे हैं। चूका बीच की हटों में भी सैलानी ठहर रहे हैं। इससे अधिकतर हटें फुल हो चुकी हैं। इसके साथ ही जंगल से सटे करीब चार होम स्टे भी रोजाना बुक हो रहे हैं।
000
32 हजार भारतीय और 150 विदेशी सैलानी पहुंचे
विभागीय आंकड़ों की माने तो इस पयर्टन सत्र में सैलानियों की संख्या काफी बेहतर रही। पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि इस बार अब तक 32 हजार भारतीय सैलानियों के अलावा 150 विदेशी सैलानी भी चूका बीच और जंगल का भ्रमण करने आ चुके हैं। संख्या लगातार बढ़ रही है।

000
बाइफरकेशन और डैम क्षेत्र भी हो रहा गुलजार
पीटीआर के अलावा फ्री पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध बाइफरकेशन और डैम का क्षेत्र भी सैलानियों को खूब पसंद आ रहा है। दोनों स्थानों पर रोजाना सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। जंगल के बीच नहरों का जाल और खूबसूरत गेस्ट हाउस आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed