फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigress spotted with cub crossing road, team engaged in surveillance

Pilibhit News: सड़क पार करते शावक के साथ दिखी बाघिन, निगरानी में जुटी टीम

Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tigress spotted with cub crossing road, team engaged in surveillance
पूरनपुर। गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पार कर बाघिन अपने शावक के साथ दूसरे खेत में चली गई। बाघिन और शावक को सड़क पार करते हुए कई ग्रामीणों ने देखा। निगरानी में लगी टीम ने भी देखा। बाघिन की चहलकदमी पर टीम लगातार निगरानी कर रही है। अब कैमरे लगाकर बाघिन पर नजर रखने की तैयारी में वन विभाग के अफसर जुट गए हैं।
विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर के एक घर में शनिवार रात को शावक के साथ बाघिन घुस गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वनकर्मियों ने ड्रोन उड़ाकर समीप स्थित गन्ने के खेत में शावक और बाघिन के शोर पर उसकी तलाश की। हालांकि ड्रोन में शावक और बाघिन की तस्वीर कैद नहीं हुई थी। उसकी निगरानी को टीम लगाई गई। रविवार रात को फिर गांव चंद्रनगर के समीप एक गन्ने के खेत से निकलकर शावक के साथ बाघिन के सड़क पार कर दूसरे खेत में जाते निगरानी में लगे वनकर्मियोंं ने भी देखा। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघिन की चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। शीघ्र ही बाघिन के चहलकदमी के क्षेत्र में कैमरे लगवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed