फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigress's body found in Hardoi branch canal

हरदोई ब्रांच नहर में मिला बाघिन का शव

Sun, 05 Jun 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tigress's body found in Hardoi branch canal
नहर से निकाला गया बाघिन का शव। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में दंदौल पुल के समीप नहर की झाड़ी में फंसा एक वयस्क बाघिन का शव मिला। शव पर घाव होने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम को बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। सूचना पर वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नहर में नहा रहे दंदौल कॉलोनी के बच्चों ने नहर में फंसे बाघिन को देखकर इसकी सूचना गांव वालों को दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद बाघिन के शव को नहर के बाहर निकाला जा सका। उसके शव पर दो-तीन जगह घाव के निशान थे। इससे बाघिन की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। डीडी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघिन वयस्क है। उसके शव पर घाव के निशान मिले हैं। मगर गोली लगने के निशान होना स्पष्ट नहीं है। शव को आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

कई बार खदेड़ी गई भीड़
पूरनपुर। बाघिन का शव नहर में मिलने की जानकारी पर नहर किनारे लोगों की भीड़ लगी। इस दौरान कई बार भीड़ को हटाया गया। शव निकलते ही भीड़ समीप आने लगी। तब फिर भीड़ को खदेड़ा गया। आनन-फानन में उसे एक वाहन पर लादकर मौके से ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में ही ढक दिया गया था शव
पूरनपुर। शव निकालने नहर में घुसे लोग शव को ढकने को प्लास्टिक के बोरों का बना त्रिपाल साथ ले गए थे। शव के समीप पहुंचते ही लोगों ने उसे तिरपाल से ढक दिया था। नहर किनारे पर लाए गए शव को देखने के बाद फिर तिरपाल ढककर उसे वाहन पर लाद दिया गया।

नहर में वयस्क बाघिन का शव मिला है। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। मगर गोली लगने के निशान नहीं लग रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed