फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger's location not found even on the fifth day, panic continues

Pilibhit News: पांचवें दिन भी नहीं मिली बाघ की लोकेशन, दहशत बरकरार

Sat, 16 Nov 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Tiger's location not found even on the fifth day, panic continues
कलीनगर। चांदूपुर गांव में डेरा जमाए बाघ की पांचवें दिन शुक्रवार को भी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। निगरानी में जुटे वनकर्मी बाघ के जंगल की ओर निकल जाने की संभावना जता रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ही बाघ की मौजूदगी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कलीनगर के चांदूपुर गांव में चार दिन पूर्व से बाघ की मौजूदगी बनी है। दो पशुओं को मारने के बाद बाघ आबादी के निकट खेतों में ही डेरा जमाए था। आबादी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। अफसरों के निर्देश पर विभाग की दो टीम दिन और रात में भी निगरानी में जुटी थी।
विज्ञापन

वनकर्मियों का दावा है कि शुक्रवार को बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली है। पगचिह्न ट्रेस करने के प्रयास किए गए, लेकिन नहीं मिल सके। बाघ के जंगल की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी अजमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी है। टीम लगातार निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed