{"_id":"57d44b764f1c1b9b21317479","slug":"tiger-will-be-notified-wetland-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व की वेटलैंड का नोटीफिकेशन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व की वेटलैंड का नोटीफिकेशन होगा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व और इसके बाहर सामाजिक वानिकी क्षेत्र में आने वाली वेटलैंड के संरक्षण के लिए अब भारत सरकार नोटीफिकेशन करेगी। इसके लिए प्रमुख सचिव वन ने दोनों डिवीजन के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर समीक्षा की।
वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव ने बताया कि फिलहाल प्रथम फेज में टाइगर रिजर्व के वेटलैंड एरिया के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट बनाकर भेजी जानी है। उन्होंने कहा कि जंगल के अंदर जल प्लावित क्षेत्रों का संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के साथ वन्यजीवों के विकास के लिए भी आवश्यक है। इसलिए शासन अब इनके संरक्षण की योजना बना रहा है। टाइगर रिजर्व के एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि जंगल क्षेत्र में कुल 132 वेटलैंड चिन्हित हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। सामाजिक वानिकी के एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जंगल के बाहर तीन वेटलैंड चिन्हित हैं।