फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger went into the cow made dedicates morsel

बाघ ने झाले में घुसकर गाय को बनाया निवाला

Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खेत में झाला बनाकर रह रहे किसान की गाय बाघ ने मार डाली जबकि परिवार वाले सोते रहे। बाघ के झाले के ईदगिर्द होने से लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने किसान को गाय का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी कालीचरन खेत में झाला बनाकर रहते हैं। उसके साथ पत्नी बच्चों के अलावा 70 वर्षीय पिता पूरनलाल भी रहते हैं। बृहस्पतिवार रात एक बाघ झाले के निकट घूमता दिखा। सहमे परिवार के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी साथ ही आग जलाकर शोर मचाया। इससे बाघ कुछ दूर चला गया लेकिन आधी रात को वह लौट आया और खपरैल में बंधी गाय को मार डाला। आहट होने पर घर वाले जागे और शोर मचाया जिसपर बाघ गाय का शव छोड़कर चला गया। कालीचरन ने घटना की सूचना पुन: वन विभाग को दी। सुबह डिप्टी रेजर आरिफ जमाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कालीचरन को गाय का मुआवजा देने का आश्वासन देकर गाय को दफन करा दिया। बाघ की खेतों में चहल कदमी से किसानों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed