{"_id":"62e22de586eba425355d4c39","slug":"tiger-walks-near-bhagatnia-farm-house-in-pilibhit-panic-among-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पीलीभीत के भगतनिया फार्म हाउस के पास बाघ ने की चहलकदमी, किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पीलीभीत के भगतनिया फार्म हाउस के पास बाघ ने की चहलकदमी, किसानों में दहशत
Thu, 28 Jul 2022 12:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:04 PM IST
सार
पीलीभीत के न्यूरिया थाना इलाके में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। पगचिह्न मिलने के बाद किसान अब खेतों की ओर अकेले जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
वन्यजीव प्रभारी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया थाना इलाके में स्थित भगतनिया फार्म के निकट बाघ ने बुधवार को रात चहल-कदमी की। सौदागर सिंह के खेत को जाने वाले कच्चे रास्ते में बाघ के मिले पगचिह्न मिले हैं। बाघ द्वारा खेत में पानी लगाने के उपयोग में लिए जाने वाले प्लास्टिक के पाइप को काट डाला गया।
इसके बाद खेतों की ओर किसान अकेले जाने से डर रहे हैं। बाघ की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम से वन्यजीव प्रभारी सोनिया सिंह व टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार ने मौके पर पहुंचे। पगचिह्न ट्रेस कर बाघ की चहल कदमी होने की पुष्टि की। साथ में किसानों से समूह बनाकर खेतों की ओर जाने का आग्रह किया। सुरक्षा के लिए सतर्क किया गया है।