फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger took away the calf from near the farmer's farm house, panic among villagers

Pilibhit News: किसान के फार्म हाउस के निकट से बछड़े को उठा ले गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 17 Aug 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 17 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tiger took away the calf from near the farmer's farm house, panic among villagers
कलीनगर। जंगल से बाहर निकले बाघ ने फार्म हाउस के निकट खेत में घूम रहे एक बछड़े पर हमला किया और जंगल में खींच ले जाकर मार दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना वन विभाग को टीम को दी गई।
विज्ञापन

तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया रायपुर निवासी सरदार हरजाब सिंह फौजी के फार्म हाउस से सटे इलाके से शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे एक बाघ बछड़े को खींचकर जंगल में ले गया और उसे मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और गांव की ओर जाल फेंसिंग न होने के कारण वन्यजीव लगातार आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, जिससे गोवंश के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। रंजीत सिंह काहलों का कहना है कि वन विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद न तो सुरक्षा के उपाय किए गए और न ही जाल फेंसिंग की व्यवस्था। इस कारण हर समय यह खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


---------
औरिया गांव में शावकों के साथ दिखा तेंदुआ

न्यूरिया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मरौरी के गांव औरिया में रविवार सुबह नलकूप के पास तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रेमपाल ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शंकर लाल के घर के बराबर नलकूप के आसपास दो ट्रैप दो कैमरे लगवाए। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वन विभाग की टीम ने लोगों से खेतों में अकेले न जाने, हमेशा डंडा लेकर समूह में चलने और रात में खेतों की ओर न जाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed