फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

अब डगा गांव के सामने पहुंचा बाघ, निगरानी में जुटे रहे वनकर्मीं

Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
माधोटांडा। लंबे समय से जंगल के बाहर घूम रहा बाघ बृहस्पतिवार की रात अपने पुराने ढर्रे की ओर लौट आया। सामाजिक वानिकी के स्थानीय अफसरों का दावा है कि शुक्रवार को डगा गांव के निकट खारजा नहर क्षेत्र में बाघ के पगमार्क ट्रेस हुए हैं। मिलान करने पर चहलकदमी कर रहे बाघ की ही पुष्टि हुई है। इसको देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर डेढ़ माह से आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे बाघ की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरदोई ब्रांच और खारजा नहर क्षेत्र के आसपास बाघ की लगातार चहलकदमी बनी हुई है। तीन दिन पूर्व से रंपुरा क्षेत्र में देखे जा रहे बाघ की शुक्रवार सुबह डगा गांव के निकट लोकेशन ट्रेस की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के रेंजर अयूब हसन का दावा है कि डगा गांव के सामने खारजा नहर की पटरी पर बाघ के पैरों के निशान ट्रेस किए गए हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

वन दरोगा अजमेर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय वन कर्मी निगरानी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बाघ द्वारा किसी मवेशी के शिकार का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उधर, बाघ की पुराने रास्ते की ओर दस्तक के बाद आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed