{"_id":"5f27022c8ebc3e605416fc10","slug":"tiger-terror-pilibhit-news-bly414950740","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूनी डैम नहर मार्ग पर फिर दिखा बाघ, दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूनी डैम नहर मार्ग पर फिर दिखा बाघ, दहशत बरकरार
विज्ञापन
अमरिया। ड्यूनी डैम नहर मार्ग पर शनिवार रात एक बार फिर बाघ दिखा। इसकी सूचना मिलने पर दूसरे दिन वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन बारिश की वजह से पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके। लगातार बाघ के दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गांव फरदिया निवासी समीउद्दीन ठेकेदार ने बताया कि शनिवार को वह काम से पीलीभीत गए थे। देर रात कार से वापस आ रहे थे। परिवार वाले भी उनके साथ थे। ड्यूनी डैम नहर मार्ग पर बिशनपुर की साइफन से कुछ आगे पहुंचते ही सड़क पर बाघ दिखाई दिया। इस पर उन्होंने पीछे ही गाड़ी रोक ली। कुछ देर बाद बाघ झाड़ियों की तरफ चला गया। इस पर जैसे ही उन्होंने कार आगे बढ़ाई, बाघ दोबारा सड़क पर आ गया। इस पर उन्होंने कार पीछे की और दूसरे रास्ते से गांव पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रात में तो कोई मौके पर नहीं पहुंचा। मगर रविवार को डिप्टी रेंजर देवऋषि सक्सेना, सोनी सिंह, शैलेंद्र कुमार, सोमपाल, तेजपाल, चेतन कुमार आदि मौके पर गए और छानबीन की। डिप्टी रेंजर ने बताया कि बाघ के पगचिह्न बारिश की वजह से ट्रेस नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों को अलर्ट कर निगरानी बढ़ा दी गई है।