{"_id":"5e8a1abb8ebc3e76943d6b4d","slug":"tiger-terror-pilibhit-news-bly4018102197","type":"story","status":"publish","title_hn":"माला क्षेत्र में बाघिन और दो शावकों के घूमने से दहशत बरकरार, टाइगर रिजर्व ने लगाए 25 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माला क्षेत्र में बाघिन और दो शावकों के घूमने से दहशत बरकरार, टाइगर रिजर्व ने लगाए 25 कैमरे
विज्ञापन
पीलीभीत। रिछौला में किसान और उनके नौकर को मारने के बाद ट्रैक्युलाइज करके पकड़ा गया बाघ वही है जो माला रेलवे स्टेशन पर अक्सर दिखाई देता था। इसकी पुष्टि टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने कैमरों से निकली तस्वीरों के मिलान के बाद की है। माला क्षेत्र में कितने और बाघ जंगल से बाहर हैं, यह जानने के लिए इस इलाके टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर 25 कैमरे लगवाए हैं।
टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटी माला कॉलोनी, माला रेलवे स्टेशन समेत आसपास क्षेत्र में बाघों की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। 21 और 30 मार्च को बाघ ने एक महिला समेत दो लोगों को मार डाला था। तब टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बाघ की पहचान के लिए 10 कैमरे लगवाए थे। तीन दिन पहले बाघ ने रिछौला में किसान निंदर सिंह और उनके नौकर को उस समय रात को निवाला बना डाला था, जब वे दोनों खेत पर बनी कोठरी में सो रहे थे। इस घटना से टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया और ग्रामीण भी आक्रोशित हो उठे थे। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव)के आदेश के बाद टाइगर रिजर्व की टीम ने तीन अप्रैल को ही बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया था। इस घटना के बाद माला क्षेत्र में पूर्व में लगे 10 कैमरों की फुटेज से पड़ताल की गई तो पता चला कि माला स्टेशन पर घूमने वाले बाघ ने ही रिछौला में किसान और उनके नौकर को मारा था। हालांकि इस क्षेत्र में बाघिन और दो शावक होने की बात कही जा रही है। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए बाघों की संख्या जानने के लिए रिछौला से माला स्टेशन तक 25 कैमरे लगाए हैं। वनकर्मियों ने रविवार को भी हाथियों के साथ संभावित क्षेत्रों में कांबिंग की।
पीटीआर कराएगा साढ़े तीन किमी में तार फेंसिंग
टाइगर रिजर्व प्रशासन अब माला रेंज के समीप बसी माला कॉलोनी, बेबी कालोनी, गोयल कालोनी के आसपास क्षेत्र में तार फेसिंग कराएगा। टाइगर रिजर्व प्रशासन के मुताबिक तार फेंसिंग करीब साढ़े किमी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
माला रेंज के समीप बाघों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति जानने के लिए 25 कैमरे लगवाए गए हैं। माला रेलवे स्टेशन पर दिखने वाले बाघ ने ही दोनों को मारा था। इसकी पुष्टि कैमरों की फुटेज देखने के बाद हुई है। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व