फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger suddenly came on the way of devotees returning from Purnagiri Darshan in Pilibhit

VIDEO: पूर्णागिरि दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं के सामने अचानक आ गया टाइगर, चिल्लाने लगे- भागो...भागो

Mon, 20 Mar 2023 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

खटीमा पूरनपुर जंगल मार्ग पर अक्सर टाइगर की चहलकदमी देखी जा रही है। सोमवार को फिर से एक टाइगर सड़क पर आ गया, जिसे देख वहां से गुजर रहे श्रद्धालु सहम गए और भागो-भागो चिल्लाने लगे। 

विज्ञापन
Tiger suddenly came on the way of devotees returning from Purnagiri Darshan in Pilibhit
सड़क पर टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे साइकिल सवार श्रद्धालु उस वक्त सहम गए, जब खटीमा जंगल मार्ग पर अचानक सामने बाघ आ गया। करीब पांच मिनट तक बाघ सड़क पर चहलकदमी करता रहा । बाघ के जंगल की ओर जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

विज्ञापन


आसमानी 'आफत': आकाशीय बिजली गिरने से छत में हुआ सुराख, कमरे में रखा फ्रिज जला, दंपती बाल-बाल बचे
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल के अलावा दो ऐसे मार्ग हैं, जहां बाघों की मौजूदगी अक्सर दिखाई देती है। इसमें माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग के अलावा पूरनपुर खटीमा मार्ग शामिल है। सोमवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के करीब दस साइकिल सवार श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

बाघ को देख ठिठके श्रद्धालुओं के कदम 

जंगल क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक मार्ग पर बाघ आ गया। बाघ को देख श्रद्धालु रुक गए। दूर खड़े होकर बाघ को देखते हुए। जब बाघ आगे बढ़ा तो श्रद्धालु भागो..भागो चिल्लाने लगे। हालांकि सड़क पर चहलकदमी करते हुए बाघ कुछ देर बाद जंगल की ओर निकल गया। इसके कुछ देर बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। 

UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

सड़क पर बाघ की मौजूदगी का वीडियो श्रद्धालुओं ने मोबाइल कैमरे से बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महोफ रेंजर बजीर हसन ने बताया कि जंगल मार्ग पर लोगों दल बनाकर निकलने की हिदायत दी जा रही है। वन कर्मियों को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed