फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger spotted chasing cattle; video goes viral, villagers live in fear.

Pilibhit News: गोवंश का पीछा करते हुए दिखा बाघ, वीडियो वायरल, खौफ के साए में ग्रामीण

Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tiger spotted chasing cattle; video goes viral, villagers live in fear.
पूरनपुर के गांव उदयपुर खुर्द के पास पिंजरा लगाते वनकर्मी- ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी पार गांव कबीरगंज के समीप खेतों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बाघ देखकर लोगों ने शोर किया। गोवंश का पीछा करते हुए बाघ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत में है। लोगों ने बाघ को पकड़वाने की मांग की है। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि गांव कबीरगंज के समीप दो दिन से बाघ दिखने पर उसकी निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को जागरूक भी किया गया। बाघ की दो दिन से लोकेशन मिल रही है। उसे पकड़ने के लिए इजाजत मांगी गई है। देररात तक इजाजत मिलने की उम्मीद है। उसके बाद बाघ को पकड़वाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-------
बकरी को तेंदुए ने मार डाला, गांव उदयपुर के समीप लगा पिंजरा

पूरनपुर। गांव जटपुरा के समीप शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे जंगल किनारे चर रही गांव की बकरी को खेत से निकले तेंदुए ने मार डाला। पशु पालक सोमवती ने भागकर बमुश्किल जान बचाई। शोर पर खेतों में मौजूद लोग पहुंचे। तभी तेंदुआ बकरी का छोड़कर खेत में चला गया। सामाजिक वानिकी की टीम ने बकरी के शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर दफन करा दिया। निगरानी को टीम लगाई गई है। इधर, तेंदुओं की कई दिनों से चहलकदमी के बावजूद उसे नहीं पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


--
गांव उदयपुर खुर्द में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया गया है। दोनों स्थानों पर निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

- सोबरन लाल, रेंजर सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed