{"_id":"58bd954a4f1c1b6f43dc432b","slug":"tiger-spoke-again-attacked-injured-two-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने फिर बोला हमला, दो किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने फिर बोला हमला, दो किसान घायल
Mon, 06 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने फिर बोला हमला, दो किसान घायल
Link Copied
बाघ ने फिर दो किसानों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। यह घटना लिहारीपुल के पास हुई, दोनों किसान बाइक से फैजुल्लागंज स्थित खेत से अपने गांव नवदिया टोंडर लौट रहे थे। मामूली रूप से घायल हुए दोनों किसानों को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले ही न्यूरिया के गांव रम्पुरा में युवक की बाघ के हमले से हुई मौत के बाद फिर यह घटना होने से लोग दहशत में हैं। थाना क्षेत्र के नवदिया टोंडर गांव निवासी राजेश सिंह (45) पुत्र ओमपाल का फैजुल्लाहगंज में खेत है। सोमवार दोपहर को वह खेत पर काम करने गए थे। उनके साथ देवी सिंह पुत्र रामभरोसे भी था। देर शाम काम निपटाकर दोनों बाइक से घर के लिए निकले। लिहारीपुल के पास पहुंचते ही अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया। जिस पर दोनों किसानों ने बाइक रोक दी। इसके बाद बाघ ने दोनों पर झपट्टा मारा और जंगल की ओर निकल गया। घटना में दोनों किसान मामूली रूप से घायल हो गए। तुरंत ही बाइक स्टार्ट कर वे दोनों माधोटांडा सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पूरनपुर सीएचसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।