फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger security in PTR increased, all water bodies to be monitored 24 hours a day

Pilibhit News: पीटीआर में बाघों की सुरक्षा बढ़ी, सभी जलाशयों पर होगी 24 घंटे निगरानी

Sat, 23 May 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tiger security in PTR increased, all water bodies to be monitored 24 hours a day
पीलीभीत। हरिद्वार में दो बाघों के शिकार की घटना सामने आने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बाघों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब पीटीआर के सभी जलाशयों की सघन निगरानी कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जलाशयों पर इंफ्रारेड कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि वन कर्मियों को सुबह-शाम गश्त कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार की श्यामपुर रेंज में बीते दिनों दो बाघों की हत्या कर उनके पंजे काटे जाने की घटना के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने भी तत्काल अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद महोफ, माला, बराही, हरीपुर और दियूरिया रेंज में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से सभी रेंज अधिकारियों को जंगल क्षेत्र और सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिन गांवों का नाम पहले वन अपराध की घटनाओं में सामने आ चुका है, वहां भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह और वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निगरानी और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अब सभी जलाशयों की निगरानी को प्राथमिकता में शामिल किया है। गर्मी के मौसम में बाघ और अन्य वन्यजीव जल स्रोतों के आसपास अधिक सक्रिय रहते हैं। इसे देखते हुए सभी प्रमुख जलाशयों पर इंफ्रारेड कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर पहले से कैमरे लगे हुए हैं। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि पीटीआर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed