फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger riserve

सात लाख से बनेगा टाइगर रिजर्व का स्वागत गेट

Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
tiger riserve
टाइगर रिजर्व - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सिविल लाइंस चौकी के निकट होगा निर्माण
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए शहर में प्रवेश द्वार बनेगा। इसके लिए डीएम ने क्रिटिकल गैप (प्रशासनिक कोष) से सात लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत भ्रमण के दौरान टाइगर रिजर्व के चूका स्पॉट पहुंचकर प्राकृतिक वादियों का लुत्फ उठाया था। इस दौरान उन्होंने टाइगर रिजर्व का प्रचार प्रसार करने एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वन संरक्षक वीके सिंह ने जिले की सीमा सहित टाइगर रिजर्व जाने वाले मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्रशासन के साथ राइस मिलर्स, व्यापारियों एवं विभिन्न संस्थाओं से भी सहयोग मांगा जा रहा है। वन संरक्षक के इस प्रस्ताव पर डीएम शीतल वर्मा ने शहर में एक स्वागत द्वार बनाने के लिए क्रिटिकल गैप से सात लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। डीएम ने बताया कि स्वागत द्वार बनाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन को सात लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सिविल लाइंस चौकी के निकट वनकटी जाने वाले मार्ग पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। उधर, वन संरक्षक वीके सिंह ने बताया कि शहर के अलावा पूरनपुर, खुटार एवं पीलीभीत-बरेली मार्ग पर भी स्वागत द्वार बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed