बाघिन के रेस्क्यू का VIDEO: दीवार से बेहोश होकर गिरी, पकड़ने पहुंचे वनकर्मी तो हुआ कुछ ऐसा, मच गई भगदड़
Pilibhit News: अटकोना गांव में सोमवार रात एक घर में घुसी बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के पसीने छूट गए। करीब 11 घंटे बाद उसे पकड़ा जा सका। रेस्क्यू के दौरान भी एक बार भगदड़ मच गई थी।
विस्तार
पीलीभीत के अटकोना गांव में सोमवार रात करीब एक बजे किसान सुखविंदर सिंह के घर में बाघिन घुस आने से दहशत फैल गई। गांव में बाघिन आने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की नींद उड़ गई। बाघिन किसान के घर के बाहर एक दीवार पर ही 11 घंटे तक बैठी रही। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसे बेहोश कर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा जा सका। रेस्क्यू के दौरान उस वक्त लोगों की सांसें अटक गईं, जब बेहोश होकर दीवार से गिरी बाघिन अचानक उठ खड़ी हुई। इससे भगदड़ मच गई।
रेस्क्यू के दौरान बाघिन के एक डॉट दीवार पर बैठने के दौरान मारी गई थी, जिसे बाघिन ने मुंह से निकालकर चबाकर छोड़ दिया था। इसके बाद दो और डॉट मारी गईं। दवा का असर होने के बाद बाघिन नीचे गिर गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम बाघिन को कैद करने के लिए आगे बढ़ी। पूरी तरह बेहोश न होने पर बाघिन उठ खड़ी हुई और झपट पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई।
संबंधित खबर- ऐसे पकड़ी गई बाघिन: पीलीभीत में 12 घंटे दहशत का तमाशा... कभी दीवार पर ली जम्हाई तो कभी दहाड़ी; देखें VIDEO
कुछ देर तक वनकर्मी हरा कपड़ा लेकर बाघिन के पीछे चलते रहे। इसी दौरान एक कर्मी ने पूछ पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया। वहां मौजूद भीड़ में से ग्रामीण जाल के अंदर घुस गया और बाघिन को हाथ से धकेल दिया। एक और डॉट मारने के बाद बाघिन को पिंजरे में कैद किया जा सका। बाघिन को माला गेस्ट हाउस ले जाया गया है। बाघिन की उम्र ढाई से तीन साल बताई जा रही है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
कब क्या हुआ
- 1:00 बजे बाघिन घर में घुसी
- 5:00 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची
- 5.30 बजे बाघिन की मौजूदगी वाले स्थान के चारों ओर जाल लगाया
- 10:00 बजे डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, पशु चिकित्सक दक्ष गंगवार आदि मौके पर पहुंचे
- 11:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ
- 12:00 बजे बाघिन को पिंजरे में कैद कर लिया
चार घंटे तक दहशत के साए में रहे दो परिवार
आधी रात को घर के आंगन में बाघिन की मौजूदगी देख किसान सुखविंदर और उनके पड़ोसी जसविंदर के माथे पर जाड़ों की सर्द रातों में पसीना आ गया। परिवार में दहशत फैल गई। बरामदे में सो रहे परिजन ने एकाएक भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब चार घंटे बाद सुबह पांच बजे वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद परिजन ने राहत महसूस की। बाघिन के पकड़ने जाने के बाद ही परिजन ने खाना पीना शुरू किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.