{"_id":"64eef6fa1a974c460e04a955","slug":"tiger-reached-the-paddy-field-farmer-saved-his-life-by-climbing-the-scaffolding-in-pilibhit-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: धान के खेत में घात लगाए बैठा था टाइगर, जिसे देख किसान के फूले हाथ-पैर, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धान के खेत में घात लगाए बैठा था टाइगर, जिसे देख किसान के फूले हाथ-पैर, मच गई चीख-पुकार
Wed, 30 Aug 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 04:49 PM IST
सार
माला रेंज के गांव रानीगंज में बुधवार सुबह एक बाघ जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच गया। बाघ एक खेत में घात लगाए बैठा था, जिसे देख किसान के होश उड़ गए। उसने मचान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद बाघ भाग गया।
विज्ञापन
जंगल से निकल धान के खेत में पहुंचा बाघ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बाहर निकलकर बाघ आबादी वाले इलाके में पहुंच रहे हैं। माला रेंज के गांव रानीगंज में बुधवार सुबह खेतों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाघ धान के खेत में पहुंच गया। बाघ को देखकर खेत में मौजूद किसान के हाथ-पैर फूल गए। उसने मचान पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
किसान की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग लाठी डंडा लेकर शोर मचाने लगे। उन्होंने पटाखा दागते हुए बाघ को खदेड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाघ धान के खेत में भागता दिखाई दे रहा है। किसानों ने इलाके में बाघ आने की सूचना वन विभाग को दी है। फिलहाल इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में बाघ के हमले में गई इनकी जान
30 मई - अशोक कुमार- अलीगंज न्यूरिया
28 जून- लालता प्रसाद- रानीगंज
16 अगस्त - राममूर्ति लाल- रानीगंज
विज्ञापन
किसान की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग लाठी डंडा लेकर शोर मचाने लगे। उन्होंने पटाखा दागते हुए बाघ को खदेड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाघ धान के खेत में भागता दिखाई दे रहा है। किसानों ने इलाके में बाघ आने की सूचना वन विभाग को दी है। फिलहाल इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल तीन ग्रामीणों की हो चुकी है मौत
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज से सटे मथना जप्ती, पुरैनी दीपनगर और रानीगंज गांव हैं। इन इलाकों में अक्सर बाघ जंगल से निकलकर पहुंच जाता है। इस साल में बाघ के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। बाघ के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।वर्ष 2023 में बाघ के हमले में गई इनकी जान
30 मई - अशोक कुमार- अलीगंज न्यूरिया
28 जून- लालता प्रसाद- रानीगंज
16 अगस्त - राममूर्ति लाल- रानीगंज
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन