{"_id":"650899092bc616ee420adae4","slug":"tiger-reached-near-primary-school-duda-colony-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4406-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्राइमरी स्कूल डूडा कॉलोनी के पास पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्राइमरी स्कूल डूडा कॉलोनी के पास पहुंचा बाघ
विज्ञापन
बाघ की सूचना पर जंगल किनारे पहुंचे वनकर्मी ।
पूरनपुर। चार दिनों से नाले की झाड़ियों में छुपा बाघ सोमवार को डूडा कॉलोनी नंबर-सात में प्राइमरी स्कूल के पास पहुंच गया। बाघ देखकर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ फिर से झाड़ियों में छुप गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाली लगे ट्रैक्टर की मदद से बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा । गांव के समीप करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाल लगाया गया है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र की डूडा कॉलोनी नंबर सात के पास हरदोई ब्रांच से निकले सीपेज नाले की झाड़ियों में एक बाघ कई दिनों से डेरा जमाए है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे झाड़ियों से निकलकर बाघ कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप पहुंच गया। स्कूल गांव से करीब सौ मीटर दूर जंगल से सटा है। उस समय स्कूल में बच्चे नहीं थे। बाघ को देखकर गांव के लोगों ने शोर मचाया।
वन विभाग की टीम और पीटीआर के एसडीओ मयंक पांडेय मौके पर पहुंचे। शोर मचने पर बाघ स्कूल के समीप झाड़ियों में छिप गया। वन विभाग की टीम पगचिह्न तलाशती हुई झाड़ियों के समीप पहुंची। तब बाघ झाड़ियों से निकलकर थोड़ा आगे चला गया। बाघ को देखकर वनकर्मी सहम गए। बाद में जाल लगे ट्रैक्टर की मदद से बाघ को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर श्याम लाल ने बताया कि बाघ फिर आबादी में न घुसे इसको लेकर गांव के समीप ढाई किलोमीटर तक जाल लगवा दिया है। बाघ बार-बार जंगल में जाकर लौट रहा है। बाघ के दोबारा लौटने की आशंका पर अभी टीमें निगरानी को लगी रहेगी।