{"_id":"5f47fe118ebc3e3d1458d1e8","slug":"tiger-pilibhit-news-bly417710034","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तेंदुआ घर में घुसकर पालतू कुत्ता उठा ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तेंदुआ घर में घुसकर पालतू कुत्ता उठा ले गया
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मी जहां आपरेशन तेंदुआ चला रहे हैं, वहीं तेंदुए ने घर में घुसकर एक विदेशी नस्ल के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना डाला। सर्च अभियान के दौरान दो तेंदुओं की मौजूदगी वनकर्मियों के खासी मुसीबत बनी हुई है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ ने भी क्षेत्र का दौरा कर अभियान की जानकारी ली।
अमरिया में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ अभियान के तीसरे दिन भी वनकर्मियों के हत्थे नहीं चढ़ा। बुधवार रात लगभग आठ बजे तेंदुआ कटइया पंडरी निवासी ओमकार सिंह के घर में घुसकर उनके पालतू कुत्ते को खेतों में खींच ले गया। आहट होने परा परिवार वालों ने शोर-शराबा भी किया, मगर तेंदुआ कुत्ते को लेकर ओझल हो गया। खोजबीन के बाद कुत्ते का अधखाया शव कुछ दूरी पर खेत में मिला। तेेंदुआ के आतंक से क्षेत्र में खासी दहशत है।
आपरेशन तेंदुआ के तहत वनकर्मियों ने बृहस्पतिवार को कटइया पंडरी, कटमटी, कटमटा, सद्दरपुर, जगत, सूरजपुर और रसूला में सर्च अभियान चलाया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार भी बृहस्पतिवार को गांव कटइया पंडरी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। अभियान का संचालन कर रहे एसडीओ हेमंत सेठ ने बताया कि चारों पिंजरे चालू कर दिए गए हैं। वनकर्मियों को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर वनकर्मियों द्वारा एक पिंजरा मोबाइल टावर के जनरेटर रूम से सटाकर रखने पर किसानों ने एतराज किया। किसानों का कहना था कि जनरेटर की आवाज से कोई भी वन्यजीव यहां नहीं आएगा, लिहाजा पिंजरे को कहीं और लगाया जाए। हालांकि वनकर्मियों ने किसानों की बात नहीं मानी और पिंजरा लगाकर चले गए। अभियान के दौरान रेंजर सत्येंद्र चौधरी, डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, वन दरोगा शेर सिंह, सोनी सिंह, वनरक्षक शैलेंद्र सिंह, टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार शामिल रहे।