फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

एडीएम ने कोतवाल, चौकी इंचार्ज रेंजर के बयान लिए

Wed, 07 Aug 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
tiger
पूरनपुर। बाघिन की हत्या की जांच कर रहे एडीएम अतुल कुमार सिंह ने मंगलवार को पूरनपुर पहुंचकर कोतवाल, घुंघचाई चौकी इंचार्ज और वनकर्मियों के बयान लिए। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के बयान पहले ही ले चुके है।
विज्ञापन

दियूरिया रेंज से सटे गांव मटेहना में 24 जुलाई को नौ ग्रामीणों पर हमले के बाद गुस्साई भीड़ बाघिन पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से टूट पड़ी थी। पिटाई से गंभीर घायल बाघिन की 24 जुलाई की रात को मौत हो गई थी। बाघिन पर हमले की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। घटना के बाद गांव के लोग घटना खेतों की होना बता रहे थे। जबकि वन विभाग ने जांच में घटना जंगल के अंदर कंपार्टमेंट के बारह होना पाई थी। इसके बाद दियूरिया रेंज के वन दरोगा की ओर से 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पांच बाघिन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। जांच एडीएम अतुल सिंह को सौंपी गई। पिछले दिनों एडीएम ने घटना स्थल और गांव पहुंचकर जांच की थी। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, तहसीलदार आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह के बयान लिए थे। मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। एडीएम ने कोतवाल केशव कुमार तिवारी, घुंघचाई चौकी इंचार्ज संजीव यादव, वन विभाग के घटना के समय मौके पर मौजूद रेंजर, वन दरोगा और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed