फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

पोस्टमार्टम में बाघिन की कई हड्डियां निकलीं टूटी

Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
tiger
पीलीभीत। माला गेस्टहाउस में गुरुवार दोपहर बाद बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जहां आईवीआरआई के डॉ करिकलन के अलावा जिले के पशुचिकित्सक डॉ एसके राठौर व डॉ राजुल सक्सेना के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघिन के शरीर में कुंद और धारदार हथियारों के प्रहार से आई चोटें व कई हड्डियां टूटी निकली। वहीं अधिक रक्त स्त्राव के चलते बाघिन की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव भी पहुंचे
बाघिन की मौत की जानकारी के बाद गुरुवार दोपहर बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव सुनील पांडेय भी माला रेंज गेस्ट हाउस पहुंचे। उनके साथ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम की स्थिति को देख रिपोर्ट पर मंथन किया। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन को वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता लेकर अमल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed