{"_id":"5d39ed8f8ebc3e6cee20b662","slug":"tiger-pilibhit-news-bly369937947","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन के हमले में घायल दो ग्रामीणों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन के हमले में घायल दो ग्रामीणों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाघिन के हमले घायल नौ ग्रामीणों में सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। गुरुवार को घायल राधेश्याम और बलवीर कुमार की स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अब पांच ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है।
पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम मटहेना कॉलोनी की सीमा में बुधवार को बाघिन के हमले में नौ ग्रामीण घायल हुए। जिसमें श्याम मोहन व विजयपाल के अलावा रामवृक्ष, रमेश, बलवीर कुमार, राधेश्याम, कमला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूरनपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही थी। इधर घायल राधेश्याम व बलवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। राधे श्याम के सिर व बलवीर के दोनो पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। गुरुवार को दोनों घायलों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
वन्यजीव हमले की सूचना पर तत्काल पहुंचें वनकर्मी
पीलीभीत। ग्रामीणों के हमले में बाघिन की मौत के बाद गुरुवार को टाइगर रिजर्व मुख्यालय पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए टाइगर रिजर्व के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। बाघिन का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाघिन पर हमला करने वाले अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। टाइगर रिजर्व में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रोकने के लिए वन अफसरों को किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के बाहर वन्यजीवों की चहलकदमी के मामले में संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।