फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger panic showing again near Pipariya Santosh

पिपरिया संतोष के निकट फिर दिखा बाघ दहशत

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व के जंगलों से बाघ एवं वन्यजीवों के बाहर आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिपरिया संतोष के निकट खेतों मे ग्रामीणों ने बाघ की चहल कदमी देख वनकर्मियों को सूचना दी है। मौके पर पहुंची टीम पगमार्ग चिह्नित किए। बाघ दिखने से दहशत में हैं। पिपरिया संतोष एवं इससे लगे पुरैनी दीपनगर निवासी गुरमुख सिंह किसानों की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं। इनके खेतों और झाले के पास ही पालसिंह का घर है, जो बंद पड़ा है। पिछले कई दिनों से इस बंद मकान एवं इसके आसपास बाघ और एक शावक की चहल कदमी देखी जा रही है। मंगलवार सुबह गुरुमुख के खेत पर मजदूर धान की रोपाई करने पहुंचे थे। इस बीच उन्हें कुछ दूरी पर बाघ घूमता दिखाई दिया। इससे घबराए मजदूर काम छोड़कर भाग गए। गुरुमुख सिंह ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। इस पर डिप्टी रेंजर वजीर हसन, रमेश भट्ट व गोविंद आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद खेतों में जाकर देखा। जहां उन्हें कई जगह पदचिह्न मिले। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ के साथ एक बच्चा भी पिछले 15 दिनों से अक्सर दिखाई देता है। इसकी जानकारी वनविभाग एवं पुलिस को कई बार दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में बार-बार बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है, जिससे धान की रोपाई में दिक्कत आ रही है। डिप्टी रेंजर वजीर हसन ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं जिन्हें चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। ग्रामीणों से सतर्क रहने और खेतों पर अकेले न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed